Sunday, 21 June 2026
मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से की मुलाकात व जन समस्याओ पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से की मुलाकात व जन समस्याओ पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से की मुलाकात व जन समस्याओ पर की चर्चा 

समयबद्ध तरीके से होगा समाधान 

जम्मू-कश्मीर  - बी बी आई  टी डेस्क 

जन समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सचिवालय में कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके क्षेत्रों की समस्याएं, सुझाव और विकास से जुड़े मुद्दे सुने। 

मुख्यमंत्री से विधायक इफ्तिखार अहमद (राजोरी), रफीक अहमद नाइक (त्राल), जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी (पंपोर), जावेद रियाज बेदार (पट्टन), खुर्शीद अहमद शेख (लंगेट), अर्जुन सिंह राजू (रामबन) और गुलाम अहमद मीर (डूरू) ने मुलाकात की। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास जरूरतें, जनकल्याण के मुद्दे और लोगों से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

 मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों और समस्याओं की जांच कर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

Published on: 17 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111