Wednesday, 10 June 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान  - जुलाई से हर महिला को मिलेगी 1000 रू॰ महीना आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान - जुलाई से हर महिला को मिलेगी 1000 रू॰ महीना आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान - जुलाई से हर महिला को मिलेगी 1000 रू॰ महीना आर्थिक सहायता

जालन्धर  - एस एन एन

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता देने की योजना जुलाई से शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पात्र महिलाओं के खातों में राशि जुलाई महीने से भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला का कार्ड या रजिस्ट्रेशन बाद में भी बनता है तो उसे भी जुलाई से मिलने वाली राशि का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार योजना का लाभ सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घबराने या जल्दबाजी में आवेदन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिलेगा।

यह योजना आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों में शामिल थी। सरकार का कहना है कि अब इस वादे को अमलीजामा पहनाया जा रहा है और जुलाई से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके दैनिक खर्चों में मदद मिलेगी।

Published on: 03 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111