मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब में विकास कार्यों को दी जा रही विशेष प्राथमिकता - महेन्द्र भगत
जालन्धर। रमेश महेन्द्रू
बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों की सुंदरता को नया स्वरूप देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कैबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत ने बस्ती दानिशमंदा के मुख्य द्वार पर बनने वाले श्री गुरु रविदास महाराज जी के भव्य प्रवेश द्वार तथा 120 फुटी रोड पर स्थित सतगुरु कबीर भवन के बाहर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण कार्यों की जेसीबी मशीन चलवाकर शुभ शुरुआत करवाई।
इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें बस्ती दानिशमंदा के मुख्य द्वार पर बनने वाले श्री गुरु रविदास महाराज जी के गेट पर लगभग 70 लाख रुपये तथा 120 फुटी रोड पर सतगुरु कबीर भवन के बाहर बनने वाले गेट पर करीब 35 लाख रुपये की लागत आएगी। इन प्रवेश द्वारों का निर्माण पूरा होने के बाद इलाके की सुंदरता और धार्मिक पहचान को एक नई पहचान मिलेगी।