Tuesday, 9 June 2026
मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के आई सी यू  में लगी आग ● 4 लोगों की मौत ●  20 से ज्यादा लोग झुलसे

मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के आई सी यू में लगी आग ● 4 लोगों की मौत ● 20 से ज्यादा लोग झुलसे

मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के आई सी यू में लगी आग

4 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग झुलसे

मुजफ्फरपुर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के आई सी यू में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। रात 3 बजे शॉर्ट सर्किट से  आग लगी। इसके बाद आई सी यू में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ। इसकी वजह से आग तेजी फैली।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। आई सी यू वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई।

दमकलकर्मियों ने आई सी यू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उदय कुमार(57), शशांक कुमार(30) और गीता देवी शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है और जांच के आदेश जारी कर दिए है।

Published on: 04 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111