महाराष्ट्र राजनीतिक गलियारों में चर्चा - एन सी पी संगठन में विस्तार
मुम्बई - बी बी आई टी डेस्क
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार गुट) में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद से राजनीतिक भ्रम फैल गया है। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे गए इस दस्तावेज ने पूरे महाराष्ट्र में राजनितिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। इसमें पवार परिवार की अगली पीढ़ी के पक्ष में अनुभवी दिग्गजों को दरकिनार कर दिया गया है। जब नई कार्यकारिण सूची से प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और दिलीप पाटिल जैसे दिग्गजों के नाम गायब दिखे, तो असमंजस और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
नई बनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में, सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष, उनके बड़े बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार को राष्ट्रीय महासचिव और छोटे बेटे जय पवार को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
इसके अलावा, पूर्व कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य के तौर पर जगह मिली है। कोकाटे को ऊपरी सदन में ताश खेलने को लेकर हुए विवाद के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अतिरिक्त, पार्टी के विधायक चेतन तुपे, शेखर निकम, सना मलिक और सरोज अहिरे भी सदस्य हैं। अन्य सदस्यों में पूर्व महासचिव अविनाश आदिक शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) धीरज शर्मा और विधायक और अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष टोको तातुंग भी इस लिस्ट में हैं।