Tuesday, 9 June 2026
महाराष्ट्र जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत  - अन्य कई हालत गम्भीर

महाराष्ट्र जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत - अन्य कई हालत गम्भीर

महाराष्ट्र जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत - अन्य कई हालत गम्भीर 

पुणे

देश में जहरीली शराब पीने से मौते होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई।

वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शराब पीने के कुछ समय के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Published on: 29 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111