Thursday, 6 August 2026
महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को "महाप्रबंधक संरक्षा सेवा पुरस्कार" से किया सम्मानित

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान "महाप्रबंधक संरक्षा सेवा पुरस्कार" प्रदान किए। इस अवसर पर जुलाई 2026 माह के दौरान संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि रेलकर्मियों की सतर्कता, समर्पण और जिम्मेदारी ही सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on: 05 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111