Monday, 3 August 2026
महाप्रबंधक ने ' वन स्टेशन वन स्टाल ' का किया उद्घाटन

महाप्रबंधक ने ' वन स्टेशन वन स्टाल ' का किया उद्घाटन

महाप्रबंधक ने ' वन स्टेशन वन स्टाल ' का किया उद्घाटन 

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना का उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाना व स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना 

डानकुनी  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पूर्वी रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडे ने डानकुनी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में स्थापित 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों की खरीदारी कर 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को प्रोत्साहित किया।

महाप्रबंधक ने यात्रियों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना का उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा देते हुए यात्रियों एवं विक्रेताओं को अधिक से अधिक कैशलेस लेनदेन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली सुविधाजनक, सुरक्षित, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है।

पूर्वी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Published on: 03 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111