Tuesday, 9 June 2026
महानगर में बड़ रही अपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ाई

महानगर में बड़ रही अपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ाई

महानगर में बड़ रही अपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ाई

रात के अंधेरे में सरेआम घूमते हैं असामाजिक तत्व जालंधर:- एस एन एन 

राजा गार्डन इलाके से एक संदिग्ध गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक्टिवा पर सवार होकर एक गली में आते दिखाई दे रहे हैं। उस वीडियो में तीन से चार युवक दोपहिया वाहन पर सवार होकर गली में पहुंचते हैं और कुछ समय तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके बाद उनमें से एक युवक वाहन से उतरता है और अपने पास मौजूद रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली वस्तु को बाहर निकालता नजर आता है।

युवक इसके बाद एक मकान के बाहर पहुंचकर डोरबेल बजाता है। बेल बजाने के तुरंत बाद वह वापस अपने साथियों के पास लौट आता है। कुछ ही क्षणों में सभी युवक एक्टिवा पर सवार होकर मौके से निकल जाते हैं।

 

Published on: 02 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111