मोगा में कपड़ा व्यापारी गुरप्रीत सिंह गैरी की हत्या
मोगा - ब्यूरो
पंजाब के मोगा में एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने की खबर है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है जो धर्मकोट का रहने वाला था। स्कॉर्पियो कार में उसका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मकोट में गुरप्रीत गैरी क्लेक्शन की नाम से कपड़ों की रेडीमेड दुकान चलाता था। वह घर से कार वॉश करवाने जा रहा है। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। जब दुकान का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, जहां गुरप्रीत अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उसी गाड़ी में मोगा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं यह बात सामने आई है कि गुरप्रीत सिंह को पहले जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। इसी कारण उसकी सुरक्षा के लिए एक गनमैन भी मुहैया करवाया हुआ था। पुलिस अब मामले की जांच और आरोपियों की पता लगाने में जुट गई है।