मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग
मैडीकल स्टोर के कैशियर की मौत
चंडीगढ़ - बी बी आई टी डेस्क
पी जी आई अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 3 हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करके स्कूटी से फरार हो गए।
वहीं घटना के दौरान मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों के पास ऑटोमैटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलान के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने करी 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई हैं।
हमलावरों के बाद घायल अवस्था में कैशियर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरी मार्किट को सील कर दिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
वहीं कहा जा रहा है कि मेडिकल स्टोर के मालिक को गोल्डी बराड़ की गैंग से लगातार धमकियां मिल रही थीं। धमकियों के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया भी करवाई गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोल्डी बराड़ गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।