Monday, 15 June 2026
मां की सतर्कता और बहादुरी ने 3 वर्षीय बेटी को किडनैप होने से बचाया

मां की सतर्कता और बहादुरी ने 3 वर्षीय बेटी को किडनैप होने से बचाया

मां बनी बेटी कि ढाल - 3 वर्षीय बेटी को किडनैप होने से बचाया

किडनैपर पर थप्पड़ों से किये वार और उसे जमीन पर दिया पटक

जालंधर - नूपुर 

नशे में धुत एच व्यक्ति ने मां के साथ जा रही 3 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश तो फिर मां ने भी अपना चंडी रूप दिखाया और  आरोपी को थप्पड़ मारकर जमीन पर पटक दिया।

 वही एक मां की सतर्कता और बहादुरी ने अपनी मासूम बच्ची को किडनैप होने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक मजदूर ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की।

मां ने तुरंत स्थिति को समझते हुए आरोपी को थप्पड़ मारकर गिरा दिया और बच्ची को उससे छुड़ा लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना लांबड़ा थाना क्षेत्र के नाला पुल इलाके की है।

Published on: 29 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111