लवली ग्रूप की सभी संस्थनो पर ई डी की रेड
जालन्धर - बी बी आई टी ब्यूरो
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लवली ग्रुप और इसके फाउंडर, अशोक मित्तल के सभी ठिकानों पर छापेमारी की है। अशोक मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर हैं।
यह कार्रवाई जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम सहित करीब 8 से 9 ठिकानों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक, यह रेड विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में की जा रही है।: अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह आप का उपनेता (deputy leader) नियुक्त किया गया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई को "बीजेपी की चुनावी तैयारी" बताया है।