Sunday, 28 June 2026
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

लुधियाना - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

जीआरपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों से स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय शिव कुमार उर्फ शिबू, निवासी जमालपुर, के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक होजरी फैक्ट्री में कटिंग का काम करता था। वर्ष 2017 से अब तक वह स्नैचिंग की पांच वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें एक आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दरवाजे पर खड़े यात्रियों पर अचानक हमला कर उनके मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि उससे गहन पूछताछ कर मामले में और खुलासे किए जा सकें।

Published on: 28 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111