Tuesday, 9 June 2026
लुधियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी -  हैंड ग्रेनेड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी - हैंड ग्रेनेड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी - हैंड ग्रेनेड सहित दो आरोपी गिरफ्तार 

लुधियाना - बिग  बॉस  इंडिया टूडे न्यूज 

कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 2 आरोपियों को हेंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करण निवासी खैरुद्दीन, थाना झबाल, तरनतारन और बलजीत सिंह उर्फ संजू निवासी- पुरानी बस्ती, थाना रामदास, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से पंजाब में एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है।

 जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि इस नेटवर्क का पहला खुलासा 17 मई को हुआ था। लाडोवाल थाना क्षेत्र में हार्डीज वर्ल्ड के पास पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए 2 शूटरों अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश (दोनों निवासी फिल्लौर) को पकड़ा था। इनके पास से 3 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस मिले थे। इनके खिलाफ FIR नंबर 91 (आर्म्स एक्ट और भादस की धारा 111) दर्ज की गई थी। उन दोनों शूटरों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे।

इन्हें निर्देश देने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे जोरावर सिंह (जर्मनी) साहिल सोंधी उर्फ चुंज (दुबई) लाखा (जर्मनी) शामिल है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और सी आई ए स्टाफ व काउंटर इंटेलिजेंस की गहन जांच के बाद पुलिस इस मॉड्यूल की एक्सप्लोसिव विंग’ (विस्फोटक सप्लाई चेन) तक पहुंच गई। माझा क्षेत्र से दो मुख्य गुर्गों को अरेस्ट किया गया है। हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज एफ आई आर  (नंबर 91) में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सख्त धारा 3, 4, 5 और भारतीय न्याय संहित भादस की धारा 317(2) जोड़ दी है।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111