Tuesday, 9 June 2026
लुधियाना की कोमलप्रीत की आस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत

लुधियाना की कोमलप्रीत की आस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत

लुधियाना की कोमलप्रीत की आस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत

ऑस्ट्रेलिया/ लुधियाना - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज

  लुधियाना की युवती की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय कोमलप्रीत कौर के रूप में हुई है जो ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है की कोमलप्रीत एक माल से सामान लेकर निकली तो वहीं पर ही एक कार से टकरा गई और यह हादसा हो गया। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल भी लेकर जाया गया,लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोमल को ऑस्ट्रेलिया से पंजाब लाने का प्रबंध किया जा रहा है।

Published on: 19 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111