चोरो के हौंसले बुलंद - पुलिस परस्त
अपने ही घर के बाहर खड़ी महिला से दिन दिहाड़ी वारदात
लुधियाना - एस एन एन
महानगर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद व बेखौफ हो गए है कि अब चोर दिन दहाड़े घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला को हथियारों के बल पर लूट लिया। इस वारदात से पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल, मॉडल टाउन इलाके में महिला घर के बाहर रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थी और इसी दौरान हथियारों से लैस होकर बाइक सवार 3 नौजवान आए और आते ही महिला के पास बाइक रोक लिया। जिसके बाद नौजवान ने महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की। चेन हाथ में ना आने पर महिला पीछे की ओर मुड़ गई। इस दौरान बाइक सवार दूसरा नौजवान भी साथी के साथ महिला के पीछे चला गया और बाइक को स्टार्ट करके तीसरा नौजवान रेहड़ी के पास खड़ा रहा। जिसके बाद महिला की चेन छीनकर तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार का चेहरा दिख रहा है, जबकि 2 अन्य नौजवानों ने मुंह ढके हुए है। घटना के दौरान सब्जी विक्रेता भी डर गया और वह बिना सब्जी बेचे रेहड़ी लेकर वहां से निकल गया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल है। शिकायतकर्ता रीमा चावला पत्नी आत्मजीत सिंह चावला निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शाम करीब 6 बजे घर के बाहर सब्जी लेने के लिए जा रही थी।
जब वह रेहड़ी वाले के पास पहुंची तो उसी दौरान तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए। आरोपियों ने महिला को दातर दिखाकर डराया और उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। माडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।