लखनऊ मण्डल में 35 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 15 को मिली पदोन्नति
लखनऊ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा, मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित टर्मिनल भुगतान कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कारण रिक्त हुए पदों को लेकर 15 पात्र रेल कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश जारी किए गए। पदोन्नति का लाभ मिलने पर रेल कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान 35 रेल कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टर्मिनल भुगतान संबंधी प्रपत्र तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण एवं रेल सेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस मौके सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।