Tuesday, 9 June 2026
लोकसभा सांसद व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां पहूंचे

लोकसभा सांसद व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां पहूंचे

लोकसभा सांसद व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां पहूंचे

चैरिटेबल अस्पताल के लिए एम पी फंड से 22लाख रू॰ की आधुनिक ऐंबुलेंस दी

जालन्धर  - रमेश महेन्द्रू

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालन्धर से लोकसभा सदस्य डेरा सचखंड बल्लां पहूंचे और उन्होने गुरू जी चरणों में नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां समाज को एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है और ऐसे धार्मिक स्थल समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि डेरा सचखंड बल्लां की संगत को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि (एमपी फंड) से करीब 22 लाख रुपये जारी किए हैं। इस राशि से डेरा बल्लां के चेरिटेबल अस्पताल को एक आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना समय की जरूरत है और यह एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने तथा आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। यह एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को फायदा होगा।

डेरा सचखंड बल्लां लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े कई कार्य संचालित किए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां आध्यात्मिक शांति और सामाजिक प्रेरणा प्राप्त करने पहुंचते हैं।

Published on: 09 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111