Saturday, 18 April 2026
लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा

लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा

महिला आरक्षण मुद्दे को सरकार द्वारा जानबूझ कर उलझाया जा रहा है - प्रिया सरोज

भाजपा सरकार महिला आरक्षण पर इतनी गम्भीर थी तो मौजूदा 543 सीटों में 33 प्रतिशत हिस्स क्यों नहीं दिया

नई दिल्ली - बी बी आई  टी ब्यूरो 

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान सरकार को जोरदार तरीके से घेरा। उन्होंने सवाल किया कि अभी 543 लोकसभा सीटों के आधार पर महिला आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है।

सपा सासंद ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे को लगातार उलझाया जा रहा है। जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 किए जाने के मामले पर भी उन्होंने जोरदार हमला बोला। विधानसभा चुनावों के बीच इस बिल को पेश किए जाने की टाइमिंग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

भाषण के दौरान आसन पर मौजूद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने उनके समय खत्म होने की तरफ इशारा किया तो प्रिया सरोज ने कहा- रुकिए अध्यक्ष महोदय, मुझे अभी अपनी बात रखनी है। उनके सहज भाव पर मौजूद सदस्य भी मुस्कुराने लगे। उनके भाषण की खूब चर्चा हो रही है।

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किए जाने को लेकर सदन में चर्चा के दूसरे दिन अपने भाषण पर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी जिम्मेदारी केवल कानून बनाना नहीं होता, बल्कि संरक्षित करना भी होता है। कानून के पीछे की नीतियां भी उतनी साफ और ईमानदार होना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला इतिहास में गलत बन जाते हैं, सोच समझ कर लिया फैसला देश की तकदीर बन जाती है। महिलाओं को हमेशा ताकत का प्रतीक बताया गया है, लेकिन जब अधिकार देने के बाद आती है तो सरकार उन्हें शतरंज की गोटियों की तरह इस्तेमाल करती है।

Published on: 18 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111