Monday, 15 June 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख

 केंद्र सरकार ने किया ऐलान

नई  दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क

केन्द्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही वह भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ बनेंगे। मौजूदा समय में वह उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। जनरल द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 में पूरा हो रहा है। उन्होंने 30 जून 2024 को भारतीय सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

धीरज सेठ भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उप सेना प्रमुख के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य और रणनीतिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब सेना की सर्वोच्च जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

भारतीय सेना प्रमुख का कार्यकाल तीन वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक होता है। इनमें से जो भी पहले पूरा होता है, उसी के आधार पर सेवा अवधि निर्धारित की जाती है। धीरज सेठ के सेना प्रमुख बनने के साथ भारतीय सेना को नया नेतृत्व मिलेगा, जो भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों और सैन्य रणनीतियों को दिशा देगा।

 

 

Published on: 13 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111