Monday, 11 May 2026
लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ किया नियुक्त 

नई दिल्ली - बी बी आई  टी ब्यूरो 

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त करने का फैसला किया है. मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। जिसके बाद एन.एस. राजा सुब्रमणि यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं।  वह 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक थल सेना के उप प्रमुख रहे। मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी संभाली। सैन्य रणनीति और ऑपरेशनल एक्सपीरियंस के कारण उन्हें सेना का एक्सपीरियंस्ड अधिकारी माना जाता है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस भारतीय सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सैन्य अधिकारी होता है। यह पद सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए बनाया गया था। सीडीएस रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में काम करता है और तीनों सेना से जुड़े अहम मामलों पर सरकार को सलाह देता है। हालांकि सीडीएस किसी एक सेना का कमांडर नहीं होता है और न ही वह सीधे-सीधे तीनों सेनाओं को आदेश देता है। लेकिन तीनों सेनाओं के बीच समन्वय, संयुक्त ऑपरेशन, रक्षा खरीद और सैन्य आधुनिकीकरण में उसकी बड़ी भूमिका होती है।

सीडीएस का पद सेना में बहुत वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जाता है। आमतौर पर सेना में अधिकारी लेफ्टिनेंट से शुरुआत करता है और कई प्रमोशन के बाद लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल या वाइस एडमिरल रैंक तक पहुंचता है। पहले केवल चार स्टार रैंक के सेना प्रमुख ही सीडीएस बनने के पात्र थे, लेकिन 2022 में नियमों में बदलाव किया गया. अब सेवारत या सेवानिवृत तीन स्टार और चार स्टार अधिकारी भी सीडीएस बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि नियुक्ति के समय उनकी उम्र 62 वर्ष से कम हो। इसका मतलब है कि अधिकारी को लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जनरल और फिर लेफ्टिनेंट जनरल जैसे कई प्रमोशन पार करने होते हैं। इसके बाद वह सीडीएस पद की दौड़ में शामिल हो सकता है.

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111