लाडोवाली रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जालंधर - एस एन एन
लाडोवाली रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन के समस्त दुकानदारों द्वारा भारत देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जालंधर शहरी एवं पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने सभी देशवासियों एवं दुकानदारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
भाजपा नेता एवं पार्षद पति जगजीत सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
समारोह में नितिन कोहली, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी, पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी, भाजपा नेता जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह खेत्रपाल, सुनील सहदेव, राकेश कालिया, मुकेश कालिथ जसप्रीत सिह थांडी, गुरशरण सिंह सैनी, एस पी गोयल,विजय शर्मा ,सुरेन्द्र डोगरा सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय एवं जय हिंद के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।