Tuesday, 12 May 2026
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल - बी बी आई  टी डेस्क 

स्टेट विजिलेंस की टीम ने जिले में भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

 इंस्पेक्टर मनोज जिले के कुंजपुरा सेंटर पर तैनात था और उसने डिपो होल्डर से काम के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत मिलने पर  टीम ने जाल बिछाकर रेड की और आरोपी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज ने डिपो होल्डर से उसके कार्य से जुड़े मामले को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। मनोज मधुबन का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी कुंजपुरा सेंटर पर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रिटायर्ड फौजी है। विजिलेंस टीम ने पूरी तैयारी के साथ कुंजपुरा सेंटर पर दबिश दी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से कैश भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Published on: 12 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111