Friday, 10 April 2026
खालसा मार्च - सिख परंपराओं, सेवा और एकता का प्रतीक

खालसा मार्च - सिख परंपराओं, सेवा और एकता का प्रतीक

खालसा सजना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल खालसा मार्च का आयोजन किया

जालन्धर  - जसविन्द्र सिंह धीरज

खालसा सजना दिवस को समर्पित खालसा मार्च  13 अपरैल को गुरुद्वारा नौवीं पातशाही, दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होता हुआ रात 8 बजे गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में संपन्न होगा।

खालसा मार्च की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख के भाई गुरदास हॉल में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

जिसकी अध्यक्षता गुरकिरपाल सिंह, कमलजीत सिंह टोनी और हरपाल सिंह चड्ढा ने किय। पालकी साहिब के साथ कीर्तन सेवा भाई जसपाल सिंह (राज नगर) द्वारा की जाएगी। पालकी सेवा केवल पूर्ण सिख पुलिस कर्मियों द्वारा निभाई जाएजाएगी। शहर की विभिन्न निहंग जत्थेबंदियां भी विशेष रूप से मार्च में शामिल होंगी।

मार्च के मार्ग पर आने वाले व्यापारिक संस्थानों से संपर्क किया जायेगा और ,पालकी साहिब पर फूलों की वर्षासंगत के लिए लंगर सेवा करने की अपील की गई है।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और सेवादार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: परमजीत सिंह हीरा भाटिया, हरपाल सिंह चड्ढा, कमलजीत सिंह टोनी, तजिंदर सिंह परदेसी, गुरदेव सिंह भाटिया, मनजीत सिंह ठुकराल, हरप्रीत सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बिंद्रा, अमृतपाल सिंह बवेचा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

यह खालसा मार्च: - खालसा सजना दिवस को समर्पित है।

सिख परंपराओं, सेवा और एकता का प्रतीक है

समाज में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता का संदेश देगा

Published on: 10 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111