खेल जगत और राजनिति की भेंट चढ़ी विनेश फोगाट
भावुक होकर बोली मैंने देश के लिए मैडल जीते
गोंडा - बिग बॉस इंडिया टूडे
विनेश फोगाट गोंडा के नंदिनी नगर से बिना ट्रायल दिए ही वापस लौट गईं। डबलयं एफ आई के शो कॉज नोटिस के चलते उनका वेरिफिकेशन और टेस्ट नहीं हो सका। इसके बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत में भारतीय कुश्ती संघ और पूर्व डब्ल्यू एफ आई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर खेलने से रोका जा रहा है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। विनेश फोगाट नंदिनी नगर परिसर पहुंचीं थीं, जहां उन्हें ट्रायल और वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना था। लेकिन डब्ल्यू एफ आई की ओर से जारी शो कॉज नोटिस के कारण उनका टेस्ट नहीं कराया गया। पंजीकरण होने के बावजूद उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली। मीडिया से बातचीत में विनेश भावुक भी नजर आईं और उन्होंने कहा कि मैंने देश के लिए मेडल जीते हैं। भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन आज मुझे टुकड़े-टुकड़े गैंग और खालिस्तानी तक कहा जा रहा है.
इस फैसले के बाद विनेश फोगाट काफी नाराज नजर आईं. परिसर में घूमते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जानबूझकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव के कारण उन्हें खेलने नहीं दिया जा रहा। विनेश ने कहा कि उनके कॉलेज में खेल हो रहा है, इसलिए मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं।
उन्होंने कहा कि उनहें शौ कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने से पहले ही उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। विनेश का कहना है कि उन्होंने डोप टेस्ट भी दिया था और उसमें उन्हें क्लीन चिट मिली है।
अब इस पूरे मामले को लेकर खेल जगत और राजनीति दोनों में चर्चा तेज हो गई है.