केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में राकेश राठौर का जनसंपर्क अभियान
सूर्या एन्क्लेव,गुरुगोविंद सिंह एवेन्यू और गुरु नानक पुरा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जालन्धर । नूपुर महेन्द्रू
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ लगातार बैठकें कर केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 सूर्या एन्क्लेव में स्वतंत्र तिवारी और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में सरदार कमलजीत सिंह वार्ड 20 गुरु नानकपुरा में अशोक कुमार के निवास स्थान पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद करते हुए राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसान हितों और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार राष्ट्रसेवा, विकास और जनकल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। इन योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की सही जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान और बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जा सके और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना जा सके।