Saturday, 13 June 2026
कोर्ट रूम के बाहर वकील पर हमला, वकीलों में रोष व्यापक   आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कोर्ट रूम के बाहर वकील पर हमला, वकीलों में रोष व्यापक  आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कोर्ट रूम के बाहर वकील पर हमला, वकीलों में रोष व्यापक  आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

 लुधियाना - एस एन एन 

जिला कचहरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोर्ट की तारीख पता करने आए एक वकील पर कुछ बदमाशों ने घेर कर हमला कर दिया। बदमाशों ने न केवल वकील को पीटा बल्कि उसकी ड्रेस तक को फाड़ दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया।

एडवोकेट गुरदीप सिंह ने बताया कि 11 जून की दोपहर को वह माननीय अदालत मिस ईशा गोयल लुधियाना कोर्ट में अपने दादा के केस की अगली तारीख पता करने गए थे। जैसे ही वह कोर्ट के बाहर निकले पहले से वहां घात लगाए खड़े आरोपी दयानंद और उसके 2 अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ बहस-बाज़ी शुरू की और फिर अचानक मारपीट पर उतर आए।

उन्होंने आगे बताया कि जब अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो वहां मौजूद एक और वकील उन्हें छुड़वाने के लिए आगे आए। लेकिन गुस्से में आए आरोपी दयानंद ने उस पर भी किसी तेज धार हथियार से वार कर दिया। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी, गुरदीप सिंह को जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए।

इस खुलेआम गुंडागर्दी के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया है और वकीलों में इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है।पुलिस ने एडवोकेट गुरदीप सिंह के बयान पर आरोपी दयानंद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: 13 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111