कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे की खींचतान के बीच मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की मुलाकात
बेंगलुरु - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
कर्नाटक में मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर जारी चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुलाकात के बाद कर्नाटक की राजनीति में मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे और सरकार के आगामी फैसलों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।