Thursday, 14 May 2026
केरल वी डी सतीशन होंगे केरल के नये मुख्यमंत्री

केरल वी डी सतीशन होंगे केरल के नये मुख्यमंत्री

केरल विधानसभा चुनाव 2026

यूनाइटेड डेमोक्रेटिव फ्रंट को मिला था बहुमत 

कांग्रेस के वी डी सतीशन होंगे केरल के नये मुख्यमंत्री

त्रिवेन्द्रम- बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

केरल में नये मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस समाप्त हो चुका है। कांग्रेस हाईकमान ने वी डी सतीशन के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल व रमेश चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे थे। 

केरल में 2026 विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिव फ्रंट के बैनर तले लड़ा था और 140 में से 63 सीटें प्राप्त कर सबसे बड़ी पार्टी है,जबकि उसे करीब 102 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ है। जिनमें कई राजनीतिक पार्टियां शामिल है। 

अब विधिवत वी डी सतीशन को केरल कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनाव जाना है और वह उसके बाद केरल के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और उनके 15 मई के आस पास केरल के मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

Published on: 14 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111