किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़
महिला समेत 3 गिरफ्तार
झारखंड - बी बी आई टी डेस्क
गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि महिला द्वारा एक धंधे को संचालित किया जा रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा दो जुड़वा बहनों से जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। वहीं आसपास के लोगों को भनक लगते ही वह अपना ठिकाना बदल लेती थी। मामले की सूचना पचम्बा थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई और महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थे।