Tuesday, 28 July 2026
कपड़ा व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा,यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन - अनिल सच्चर

कपड़ा व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा,यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन - अनिल सच्चर

कपड़ा व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा,यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन - अनिल सच्चर 

जालन्धर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पीर बोदला बाजार, सैंदां गेट एवं गुरु बाजार स्थित कपड़ा होलसेल मार्केट के व्यापारियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर गहरी चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि आये दिन घंटों तक बिजली बंद रहने के कारण उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

होलसेल क्लाथ मर्चेंट ऐसोसिएशन (रजि.) के प्रधान अनिल सच्चर ने कहा कि यदि आगामी 2-3 दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो समस्त कपड़ा होलसेल मार्केट को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

श्री सच्चर ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से मांग की कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और उनके व्यवसाय पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Published on: 28 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111