Thursday, 25 June 2026
कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपए मांगी थी फिरौती

कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपए मांगी थी फिरौती

कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपए मांगी थी फिरौती 

गैंगस्टर ने करवाई फायरिंग, दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

बटाला:- एस एन एन 

गुरदासपुर जिले के बटाला में उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब कारोबारी के घर गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बलदेव सिंह उर्फ करण के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बटाला पुलिस ने कपड़ा कारोबारी युवक के घर हुई गोलीबारी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बलदेव सिंह उर्फ करण को पुलिस पिस्टल बरामद करने के लिए मानेस गांव के पास नहर के किनारे लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर पिस्टल से गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल बटाला ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने हाल ही में बटाला के एक कपड़ा कारोबारी से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। जब कारोबारी ने फिरौती देने से इनकार किया, तो उसके घर पर फायरिंग करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लगातार छापेमारी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी बटाला महताब सिंह ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह उर्फ करण को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किन गैंगस्टरों से संपर्क था।

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए और गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हथियार, कारतूस और अन्य साक्ष्य भी कब्जे में ले लिए हैं।

Published on: 25 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111