Tuesday, 9 June 2026
कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पहूंचे राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पहूंचे राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पहूंचे राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़ - बिग बॉस इंडिया टूडे

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी बेटी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंद सिंह का हाल-चाल जाना। इस बेहद खास और पारिवारिक मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और भाजपा नेता जय इंदर कौर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूजनीय मुखी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो आज चंडीगढ़ में हमारे घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेरे पिता, कैप्टन अमरिंदर सिंह की सेहत को लेकर हाल-चाल जाना। जिसके लिए हम बाबा गुरिंदर ढिल्लों का घर में चरण स्पर्श करने और अपना आशीर्वाद देने के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।

Published on: 18 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111