कैपिटोल मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 6 से 11 जुलाई तक निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर
मैडीकल टेस्टों व सर्जरी पर 40% की विशेष छूट
मोगा - एस एन एन
मोगा व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कैपिटोल मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 6 से 11 जुलाई तक निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर के दौरान मरीज हृदय रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, किडनी एवं यूरोलॉजी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ एवं अनुभवी डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही जांच, प्रक्रियाओं (प्रोसीजर) एवं सर्जरी पर 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ भी उठा सकेंगे।
कैपिटोल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. हरनूर सिंह प्रूथी ने कहा, "हमारा उद्देश्य मोगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके अपने शहर में ही उच्च स्तरीय मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान, सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम चाहते हैं कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हों और समय पर जांच करवाकर गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।"
कैपिटोल अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सी. एस. प्रूथी ने कहा, कैपिटोल अस्पताल का हमेशा से प्रयास रहा है कि लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों। इस निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर के माध्यम से लोग न केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।अस्पताल प्रबंधन ने मोगा और आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 6 से 11 जुलाई तक आयोजित इस निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें, विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लें तथा जांच, प्रोसीजर और सर्जरी पर 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ उठाएं।