Tuesday, 9 June 2026
कुणाल हत्याकांड सुलझा ,4 आरोपी गिरफ्तार

कुणाल हत्याकांड सुलझा ,4 आरोपी गिरफ्तार

कुणाल हत्याकांड सुलझा ,4 आरोपी गिरफ्तार 

अमृतसर - बी बी आई  टी डेस्क 

कमिश्नरेट पुलिस ने थाना ए डिवीजन इलाके में हुए मर्डर केस को 24 घंटे में सुलझाकर मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

 जानकारी देते डी सी पी रविंदरपाल सिंह ने बताया कि यह मामला मजीठा रोड इलाके के रहने वाले कुणाल उर्फ ​​लोटस की हत्या से जुड़ा है। शुरुआती जांच में पता चला कि 13 मई की रात को कुणाल अपने दोस्तों के साथ रानी बाजार शरीफपुरा इलाके में गया था, जहां उसका आरोपी परिवार और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। यह झगड़ा बाद में देखते ही देखते खूनी हो गया और कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से कुणाल की हत्या कर दी थी।

मृतक के पिता पवन कुमार उर्फ ​​पम्मा की शिकायत पर ए-डिवीजन थाने में भादस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल जांच के आधार पर आरोपी वंश, रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू, सोनिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने क्राइम में इस्तेमाल एक्टिवा भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू के खिलाफ पहले भी स्नैचिंग और रॉबरी के 6 केस दर्ज हैं। पुलिस केस में आगे जांच कर रही है और रिमांड के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Published on: 18 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111