Thursday, 19 November 2026
कनाडा पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी

कनाडा पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी

कनाडा पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी

कनाडा में 2 लाख लोगों को मिलेगी पी आर

कनाडा/नई दिल्ली । एस एन एन 

कनाडा सरकार 2027 के अंत तक 2 लाख तक अस्थायी निवासियों को पी आर देने का अवसर देगी। जिससे वर्क परमिट धारकों और पंजाब के युवाओं को फायदा होगा।

कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट बनने का सपना देख रहे भारतीयों और खासकर पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने अपने बजट 2026 और नई इमिग्रेशन योजना के तहत 2027 के अंत तक देश में पहले से रह रहे 2 लाख तक अस्थायी निवासियों को स्थायी निवासी  बनाने का अवसर देने का प्रस्ताव रखा है।

इस योजना का फायदा कनाडा में लंबे समय से रह रहे योग्य वर्क परमिट धारकों और उनके परिवारों को मिल सकता है। इसके अलावा मानवीय आधार पर लंबे समय से लंबित मामलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, केवल स्टडी परमिट या वर्क परमिट होने से किसी को स्वतः PR नहीं मिलेगी।

कनाडा सरकार ने इमिग्रेशन सिस्टम को व्यवस्थित करने और पहले से देश में रह रहे अस्थायी निवासियों को स्थायी दर्जा देने के लिए एक विशेष समय-सीमित योजना पेश की है।

सरकार के बजट 2026 के अनुसार, 2027 के अंत तक 2 लाख तक अस्थायी निवासियों को PR देने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से 1 लाख ऐसे वर्कर्स को शामिल करने की बात कही गई है।

इस वर्ग के तहत कनाडा में पहले से काम कर रहे योग्य अस्थायी कर्मचारियों और उनके साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को स्थायी निवास देने पर ध्यान दिया जाएगा। प्रांतों और क्षेत्रों के साथ मिलकर श्रम बाजार की जरूरतों के अनुसार चयन किया जाएगा।

इस वर्ग में कनाडा में पहले से रह रहे ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनके मामले कई वर्षों से लंबित हैं। इसका उद्देश्य मानवीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना और परिवारों को एक साथ रखने में मदद करना है।

Published on: 07 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111