Sunday, 21 June 2026
कनाडा में पंजाबियों की बल्ले बल्ले

कनाडा में पंजाबियों की बल्ले बल्ले

कनाडा में पंजाबियों की बल्ले बल्ले 

विदेशियों को मिलेगी पी आर - स्टूडेंट्स व वर्कर्स के लिए खुशखबरी

कनाडा - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

कनाडा के क्यूबेक राज्य ने भारतीय स्टूडेंट्स और वर्कर्स के लिए परमानेंट रेजिडेंसी पाने का एक अहम रास्ता दोबारा खोलने का ऐलान किया है। यह सुविधा ‘क्यूबेक एक्सपीरियंस प्रोग्राम’ के तहत दी जाएगी, जिसे राज्य सरकार ने फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

इमिग्रेशन मंत्रालय के अनुसार, यह प्रोग्राम 2 जुलाई 2026 से शुरू होकर 2 जुलाई 2028 तक खुला रहेगा। इस दौरान क्यूबेक में पढ़ाई या नौकरी कर रहे विदेशी छात्र और वर्कर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में ग्रेजुएट स्ट्रीम को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि वर्कर स्ट्रीम को भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद मई 2026 में सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने की योजना का संकेत दिया था, जिसकी अब आधिकारिक तारीख घोषित कर दी गई है।

प्रोग्राम को दो चरणों में खोला जाएगा। पहला चरण 2 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो नवंबर 2025 में प्रोग्राम बंद होने से पहले योग्य थे। इसमें इंटरनेशनल ग्रेजुएट और फॉरेन वर्कर दोनों स्ट्रीम के उम्मीदवार शामिल होंगे।

सरकार ने यह भी साफ किया है कि इस अवधि में आवेदन की कोई सीमा नहीं होगी और पुराने नियमों के तहत ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। क्यूबेक सरकार का कहना है कि इस प्रोग्राम के जरिए क्यूबेक सिलेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जो आगे चलकर कनाडा की PR प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है।

इसके साथ ही राज्य ने यह भी संकेत दिया है कि वह स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (PSTQ) के तहत PR की संख्या में कमी कर रहा है और फिलहाल प्राथमिकता कम अनुभव वाले और कुछ खास कैटेगरी के वर्कर्स को दी जाएगी।

Published on: 17 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111