कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार
गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा
कनाडा - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज
कनाडा में एक पंजाबी युवक के गिरफ्तार होने की खबर है कि उस पंजाबी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट उसको 22 मई को सजा सुनाएगी।
जानकारी के मुताबिक कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एबॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमेंट की एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने स्थानीय व्यापारियों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस युवक की पहचान 22 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गुरसेवक के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराएं दर्ज की गई हैं। वहीं युवक को 22 मई को अदालत में सजा सुनाई जाएगी।
पुलिस के अनुसार, गुरसेवक जनता के लिए खतरा था और उसकी गतिविधियों की संवेदनशीलता को देखते हुए उसकी तस्वीर सार्वजनिक की गई है, ताकि अन्य पीड़ित या गवाह सामने आ सकें। घटना 17 दिसंबर की रात को हुई जब किंग रोड पर स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी हुई।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने तुरंत संदिग्ध कार का पता लगाया और हाईवे 1 पर उसे घेर लिया। कार में केवल ड्राइवर मौजूद था, जिसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
गुरसेवक सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि समुदाय की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों को जड़ से समाप्त करने के लिए वे प्रतिबद्ध है।