Wednesday, 15 April 2026
कनाडा में जालन्धर के अकाशदीप सिंह की हार्ट अटैक से मौत

कनाडा में जालन्धर के अकाशदीप सिंह की हार्ट अटैक से मौत

कनाडा के मॉन्ट्रियल में जालंधर के अकाशदीप की हार्ट अटैक से मौत

कनाडा - बी बी आई टी ब्यूरो 

 कनाडा में जालन्धर के अकाशदीप सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर है। जो साल 2023 में स्टडी के लिए गया था। आकाशदीप कनाडा में अपनी बहन और जीजा के पास रह रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

आकाशदीप की बहन नवजौत कौर ने बताया कि वह 7 अप्रैल को रोज की तरह ही कॉलेज गया था। कॉलेज आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और उसे वहां पर हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उसके रूममेट को इसका पता चला तो वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आकाशदीप की बहन का कहना है कि हाल ही में परिवार ने भाई को कपड़े भेजे थे। कपड़ों से भरा सूटकेस देख फूट-फूटकर बुरा हाल है। अभी उसके सूटकेस भी पैक हैं और कपड़ों से टैग तक नहीं उतरे थे कि भाई की मौत की सूचना आई।

बहन ने बताया कि आकाशदीप का संस्कार नहीं किया गया है। उसके शव को भारत लेकर जाने के लिए पैसों की जरूरत है और वह आनलान फंड जुटा रहे हैं। गो फंडिंग के जरिए भारतीय और पंजाबी कम्युनिटी के लोग फंडिंग कर रहे हैं और 5 हजार डॉलर के करीब फंडिंग मिल चुकी है।

Published on: 15 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111