पंजाबी दम्पति की घटिया करतूत - नवजात को फेंका जंगल में मौत
पुलिस ने किया दम्पति को गिरफ्तार
कनाडा - बिग बॉस इंडिया टूडे डेस्क
पंजाबी दंपती की घटिया करतूत सामने आई है। खबर है कि कनाडा में पंजाबी दंपती जन्म के बाद बच्चे को जंगल में फेंक दिया, जिसके चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के हैलिफैक्स शहर में नवजात बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने पंजाबी दंपती को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों को पता चला कि उसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन बच्चा उसके साथ नहीं था।
जानकारी के अनुसार पिछली रात करीब 9:40 बजे 26 वर्षीय रमनदीप कौर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को शक हुआ कि उसने हाल में डिलीवरी की है। जब महिला बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, तो अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस और वॉलंटियर टीमों ने इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो दिन की तलाश के बाद हैलिफैक्स के बाहरी इलाके ओल्ड कोच रोड के जंगल से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।