कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की अवैध हथियार तस्करों विरुद्ध बड़ी कारवाई
4 आरोपी गिरफ्तार, 10 आधुनिक पिस्तौल व कारतूस बरामद
अमृतसर :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध से जुड़े हो सकते हैं।
अपराघियों के विरुद्ध थाना छेहरटा एवं थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आए, किन-किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे तथा इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही विदेश में बैठे तस्कर और उसके स्थानीय संपर्कों की भी पहचान की जा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।