कामरेड रजिन्द्र सिंह मंड ने दुनियां को कहा अलविदा
धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
जालन्धर - एस एन एन
गरोबों व मजदूरों के मसीहा नेता कामरेड राजिंदर मंड इस नश्वर संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। वे पिछले कुछ समय से संक्षिप्त बीमारी से पीड़ित थे। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। उनके अचानक निधन से क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक और जन संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवारिक सदस्यों ने बताये कि कामरेड राजिंदर मंड जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 19 जून, शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे उनके पैतृक गांव मंड मौड़ (किशनगढ़-करतारपुर रोड, जालंधर) में किया जाएगा।
कामरेड राजिंदर मंड अपने पीछे माता महिंदर कौर, धर्मपत्नी हरदीप कौर मंड, बेटी मनप्रीत कौर और पुत्र मनराज मंड सहित हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं।
विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।