Saturday, 1 August 2026
कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन की नई प्राचार्या डॉ. कामिनी सहगल ने संभाला चार्ज

कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन की नई प्राचार्या डॉ. कामिनी सहगल ने संभाला चार्ज

कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन की नई प्राचार्या डॉ. कामिनी सहगल ने संभाला चार्ज 

कॉलेज स्टाफ ने किया भव्य स्वागत 

फगवाड़ा  - नूपुर महेन्द्रू

कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन की नव-नियुक्त प्राचार्या डॉ. कामिनी सहगल ने पदभार संभाल लिया। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित एक परिचयात्मक समारोह के दौरान हार्दिक एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सविंदर पाल,निदेशक (अकादमिक) डॉ. रुमिंदर कौर, उप-प्राचार्या, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ द्वारा डॉ. कामिनी सहगल का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. सविंदर पाल, निदेशक (अकादमिक) ने डॉ. कामिनी सहगल का हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, समृद्ध शैक्षणिक अनुभव एवं दूरदर्शी सोच से महाविद्यालय निरंतर प्रगति, उत्कृष्टता एवं विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। परिचयात्मक सत्र के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने अपना परिचय भी दिया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. रुमिंदर कौर, उप-प्राचार्या द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने डॉ. कामिनी सहगल का कमला नेहरू परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी संस्थान की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए उन्हें पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेंगे।

Published on: 01 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111