कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां इलाके मे दहशत का माहौल
अमृतसर - बी बी आई टी डेस्क
कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉश इलाके हॉली सिटी वाले घर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर आए थे।
इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गए। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।