Thursday, 19 November 2026
कोलंबो में स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित

कोलंबो में स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित

कोलंबो में स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित 

भारत के स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने की नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री नीशा मैहता से मुलाकात 

कोलंबो। बी बी आई  टी न्यूज 

कोलंबो में  प्रथम बीआईएमएसटीईसी स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नेपाल की  स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री सुश्री नीशा मेहता से जे पी नड्डा ने मुलाकात की।

भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जन-संबंधों की गहरी और मजबूत विरासत रही है। स्वास्थ्य सेवा एवं विकास के क्षेत्र में हमारी घनिष्ठ साझेदारी ने इन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया है।

इस मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग को और गहरा करने, विशेषज्ञता एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने तथा सभी के लिए सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

Published on: 11 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111