कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें
नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गए, जहां उनकी पार्टी शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और विभिन्न भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए इस आंदोलन को छात्रों के हितों से जुड़ा बड़ा अभियान बताया है।
अभिजीत दीपके सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय लगा। हालांकि देरी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय दीपके ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब हाथ में लेकर मीडिया से बातचीत की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
दीपके ने कहा कि देश में लगातार परीक्षा घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक तनाव में हैं और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
जंतर-मंतर पर आयोजितकॉकरोच जनता पार्टी का यह पहला बड़ा प्रदर्शन बताया जा रहा है। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट यू जी पेपर लीक, सी बी एस सी परीक्षा विवाद, सी यू ई टी और एस एस सी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों की आवाज उठाना है।प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने समर्थकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।