कॉकरोच जनता पार्टी का नाम सुनते ही बड़ी बड़ी पार्टियों की चूले होने लगी ढीली
सोशल मीडिया ही भविष्य में राजनीतिक व रणनीतिकार
जालन्धर - बिग बॉस इंडिया टुडे डेस्क
मीडिया आज राजनीतिक दलों की मौजूदगी और चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। बीजेपी को लंबे समय से डिजिटल राजनीति का मास्टर माना जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया लोकप्रियता दुनियाभर में चर्चा का विषय रही है।
मजाक मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने तो सोशल मीडिया पर तो धमाल ही मचा दिया। कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के करोड़ों में फॉलोअर्स हो गया और देश की सबसे बड़ी व पुरानी पाटीयों कांग्रेस और भाजपा को भी पछाड़कर रख दिया। भारत में लोगो के मूड व समर्थन का पता नहीं चलता। हालांकि इंस्टाग्राम पर सी जे पी का एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। कॉकरोच पार्टी को समर्थन ही इतना मिला कि राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है।
अब तो देखना यह होगा कि इलेक्शन कमीशन से कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव निशान की मांग तिलचट्टे या कॉकरोच की मांग करती है तो क्या यह चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग देगा। यदि सी जे पी को चुनाव आयोग तिलचट्टा या कॉकरोच चुनाव निशान देता है तो आने वाले चुनावों में पार्टी धमाल मचा सकती है।
आम आदमी पार्टी का चुनाव निशान दिल्ली और पंजाब में धमाल मचा सकता है। कॉकरोच नाम ही कुछ दिनों मे इतना प्रचलित हो गया कि इसे धमाल मचाने में इतनी देर नहीं लगेगी।। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी की घोषणा मात्र से ही बड़ी बड़ी पार्टियों के रोंगटे खड़ हो चुके है और अपनी सत्ता हाथ से खिसकती हूई दिखाई देने लगी है।
यह तो अब वक्त ही बतायेगा देश की जनता किसका साथ निभाती है।