कहते हैं प्यार अंधा होता है - पहले प्यार, फिर ब्रेकअप और फिर कत्ल
मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना,प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल - फिर की सुसाइड करने की कोशिश
मोहाली - बी बी आई टी न्यूज
मोहाली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से बार-बार गोदकर हत्या कर दी। वहीं, मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की और वह कामयाब नहीं हो पाया।
मौके पर दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई है और आरोपी का नाम हरविंदर मान उर्फ हैरी है। वहीं आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कम्पनी में काम करते थे और दोनों का आपस में प्यार हो गया। लेकिन कुछ समय बाद डिंपल ने अपने प्रेमी से दूरी बना ली,हैरी ने काफी कोशिश की उसे मनाने की लेकिन सब बेकार साबित हुई। हैरी ब्रेकअप के बाद मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
इस घटना को देखकर कंपनी के अन्य कर्मचारी भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।