पंजाब में चुनावों ने दी दस्तक, पार्टियां बदलने का दौर शुरू
कांग्रेसी नेता सुमित शर्मा ने थामा आप का दामन
जालन्धर - एस एन एन
कांग्रेस से संबंधित नेता व उद्यगपतिसु सुमित शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। स्थानीय उधम सिंह नगर स्थित नितिन कोहली के कार्यालय में अमृतपाल सिंह (जिलाध्यक्ष) दिनेश ढल्ल (जालंधर उत्तर क्षेत्र के प्रभारी) ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।
सुमित शर्मा खेल जगत में एक जाना-माना नाम हैं। वे फिलिप्स स्पोर्ट्स, नोवा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस, गोल्ड्स जिम जालंधर और मैग्नम जिम जालंधर के प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा वह (खेल और खिलौने निर्यातक संघ) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और साथ ही भारतीय खेल सामान उद्योग संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व और सामाजिक सेवा के अनुभव का प्रमाण इस बात से मिलता है कि वे जालंधर जिमखाना क्लब के कार्यकारी सदस्य रहे हैं और लगातार तीन बार चुनाव जीतकर छह वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर जालनधर केंद्रीय हल्का प्रभार नितिन कोहली ने कहा कि सुमित शर्मा जैसे अनुभवी और जनहितैषी नेता के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को नई ताकत मिलेगी और जालंधर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
सुमित शर्मा ने कहा, “मैं जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में नितिन कोहली जी के नेतृत्व में दिन-रात पूरी लगन से काम करूंगा। मेरा मुख्य लक्ष्य आम आदमी पार्टी की जनहितकारी सुविधाओं और कार्यों को हर घर तक पहुंचाना है। मैं दृढ़ संकल्पित हूं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा।